12th October 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

Advertisment

Chhattisgarh News : प्यास बुझाने आया तेंदुआ कुएं में गिरा, पाइप पकड़कर बचाई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Media Yodha Desk Fri, May 8, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण गर्मी के कारण वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं. भोजन-पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया. उसकी उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है. तेंदुआ कुंए के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, भोजन-पानी की तलाश में जगतरा गांव पहुंचा तेंदुआ रात के समय कुंए में जा गिरा. आज सुबह जब लोग कुंए से पानी भरने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर मोटर पाइस से लटका हुआ तेंदुआ नजर आया. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी. 

बालोद वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है. मौके पर ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन