20th May 2026

BREAKING NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी! सही जवाब देना होगा अनिवार्य, नंबर मिटाया तो जुर्माना

Advertisment

CG Crime : 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Media Yodha Desk Wed, May 20, 2026

रायपुर - राजधानी रायपुर की एक ज्वेलरी दुकान से 16 साल पुराना कर्मचारी 2 करोड़ रुपए से अधिक का सोना लेकर फरार हो गया है. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  आरोपियों की पतासाजी जारी है.  एक सीसीटीवी वीडियो  भी सामने आया है, जिसमें आरोपी संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहा है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार की है. जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में बंधवापारा निवासी सूरज साहू ने सोना चोरी किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

लंबे समय से काम करने और भरोसेमंद होने के कारण उसे दुकान में डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी.  पिछले महीने उसने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था. सोना वापस लॉकर में रखने के बजाये आरोपी ने अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ. करीब एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना कम पाया गया. 

सोना गायब होने की घटना के बाद कारोबारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया. गायब सोने के जेवर की कीमत 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला. मामला दर्ज पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन