18th October 2026

BREAKING NEWS

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

Advertisment

CG News : पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) बिलासपुर रेंज ने दिनांक 27.08.2026 कोे जिला मुंगेली के 02 थाना जरहागांव

Media Yodha Desk Fri, Aug 28, 2026

जिला - मुंगेली:- पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) बिलासपुर रेंज के निर्देशन मे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीकी आधारित बनाने के उद्देश्य से लगातार नई पहल की जा रही है।

“ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम” का शुभारंभ:- दिनांक 27.08.2026 को आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज के द्वारा बिलासपुर संभाग मे सर्वप्रथम जिला-मुंगेली के 02 थाना जरहागांव एवं फास्टरपुर में “ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम” का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया, जिसमें पुलिस थानों में विभिन्न अपराधों, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों में जब्त की गई सामग्री को केस प्रापर्टी के रूप में मालखाने में सुरक्षित रखा जाता है। बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की जब्त सामग्री होने के कारण उनके रिकार्ड का व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यकता के समय संबंधित सामग्री की जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ लागू किया जा रहा है।
‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ के माध्यम से मालखाने में रखी गई केस प्रापर्टी एवं जब्त सामग्री का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में जब्त की गई नकदी, वाहन, हथियार, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित सामग्री, आबकारी एक्ट से संबंधित सामग्री तथा अन्य प्रकार की केस प्रापर्टी/जप्त सामाग्री का डिजिटल रिकार्ड संधारित किया जाकर रिकार्ड व्यवस्था के साथ आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा रिकार्ड अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी।
प्रत्येक जब्त सामग्री की पहचान एवं ट्रैकिंग के लिए ‘‘यूनिक बारकोड’’ का उपयोग किया जाएगा। बारकोड के माध्यम से संबंधित केस प्रापर्टी की पहचान करना तथा उसके रिकार्ड को कम्प्युटर के माध्यम से डिजिटल सिस्टम में आसानी से खोजना संभव होगा। इससे किसी प्रकरण की केस प्रापर्टी के संबंध में जानकारी आवश्यकता पड़ने पर कम समय में प्राप्त की जा सकेगी
पुलिस थानों में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे मालखाना प्रबंधन में तकनीकी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा तथा केस प्रापर्टी से संबंधित रिकार्ड के संधारण में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज:- बिलासपुर रेंज मे पुलिसिंग को तकनीकी से जोड़ने तथा लंबित कार्यों के त्वरित एवं व्यवस्थित निराकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जाना मुंगेली पुलिस की आधुनिक एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुंगेली पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन