2nd July 2026

BREAKING NEWS

पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

Advertisment

'धुरंधर 2' के लिए रणवीर सिंह कैसे बने बीस्ट? : घातक ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर फैंस ने पकड़ा सिर

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ऑनलाइन चर्चाओं में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर स्टार कास्ट की एक्टिंग और फिल्म से जुड़ें हर व्यक्ति की तारीफ हो रही है। अब इसी बीच मशहूर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने हाल ही में एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया, जिसमें रणवीर सिंह का एक हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। फिल्म के एक सीन के लिए रणवीर को एक डरावने 'परछाइयों से जन्मा भूत' का रूप दिया गया था। इस क्लिप को देखकर फैन्स दंग रह गए और लोगों ने रणवीर की तारीफ की। 'घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज' के इस लुक ने फिल्म की सिनेमैटिक अपील को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है।

रणवीर सिंह का घोस्ट ट्रांसफॉर्मेशन

22 मार्च, 2026 को मशहूर प्रोस्थेटिक और मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रणवीर को शांत और चुपचाप बैठे हुए दिखा जाता है। वहीं, कलाकारों की एक टीम बड़ी बारीकी से उनके चेहरे पर पेंट कर रही थी और धीरे-धीरे उन्हें वह डरावना लुक दे रहे थे। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'जब इंसान का मन थक जाता है तो भ्रम किस तरह से झूठ को भी सच जैसा दिखाने लगता है। रणवीर सिंह को 'परछाइयों से जन्मा भूत' में बदलते हुए! धुरंधर: द रिवेंज।'

धुरंधर 2 का धांसू सीन

यह बदलाव एक अहम सीन के लिए किया गया था, जिसमें रणवीर का बचपन का दोस्त पिंडा नशे में होने के कारण उसे एक काले भूत के रूप में देखने लगता है। दरअसल, नशे की वजह से होने वाले इन भ्रमों के दौरान, पिंडा को हमजा का चेहरा राख जैसा, बाल सफेद और नसें काली दिखाई देने लगती है। वे भूत की तरह दिखाई देते हैं।

धुरंधर द रिवेंज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त अहम किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत जबरदस्त रही और इसने पहले ही दिन 145 करोड़ की कमाई की और महज चार दिनों के भीतर ही इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 500 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन