10th October 2026

BREAKING NEWS

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisment

MP में भीषण सड़क हादसा : कार-ट्रैक्टर टक्कर में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत

Media Yodha Desk Fri, Mar 20, 2026

छत्तीसगढ़/अनूपपुर : जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात सड़क हादसा हो गया। 4 ड्रम डीजल भर कर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 घुस गई। इस हादसे में कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में घुस गया। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित डीजल को जब्त कर विवेचना में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहे हैं।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन