11th October 2026

BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

Advertisment

कोरबा में भीषण सड़क हादसा : त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत

Media Yodha Desk Sat, Apr 4, 2026

कोरबा : बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए। घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा (24) और मोनू यादव बाइक (CG 12 BU 6303) पर थे।

कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन (CG 12 BK 7876) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग निकले, जबकि घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति तेज थी और वह अनियंत्रित होकर 407 वाहन से टकरा गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन