30th June 2026

BREAKING NEWS

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस

1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर

यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में मानसून होगा मेहरबान! 1 जुलाई से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार

Advertisment

बर्फ में जमा मिला मेंढक : डिपो संचालक ने झाड़ा पल्ला—फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग तेज

Media Yodha Desk Sat, Apr 4, 2026

कोरबा : बर्फ का नाम से ठंडक का अहसास होने लगता है, लेकिन कोरबा में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने लोगों के तन-मन में आग लगा दी. दरअसल, घंटाघर चौपाटी स्थित जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला.

बर्फ में मेंढक को देखते ही व्यापारियों का पारा चढ़ गया. बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी के एक जूस सेंटर में वाकया सामने आया है. जूस सेंटर संचालक ने बताया कि निहारिका क्षेत्र स्थित एक दुकान से बर्फ खरीद कर लाया गया था. जहां बर्फ फैक्ट्री से थोक में बर्फ लाकर बेचा जाता है.

चौपाटी संघ ने मांग की कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है. वे कई फैक्ट्रियों से बर्फ लेकर आता है. अब कहां से बर्फ आया है, यह उसे नहीं पता. यही नहीं जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह उसके डिपो का है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. इधर खाद्य अधिकारी विकास भगत ने घटना सामने आने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री है, वहां जांच की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन