13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

Chhattisgarh News : लगातार दूसरे दिन टावर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया हंगामा... मौके पर पहुंची पुलिस

Media Yodha Desk Sat, May 23, 2026

धमतरी : धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया. भेंड्रा निवासी यादराम साहू एक दिन पहले भी चढ़कर घंटों तक तमाशा करता रहा. आज फिर से वह उसी टॉवर पर चढ़ गया है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यादराम साहू से संपर्क करने की कोशिश जारी है. हालांकि ऊंचाई अधिक होने से बातचीत में कठिनाई हो रही है. वहीं जानकारी पर युवक के परिजन भी टॉवर के पास पहुंच गए हैं. युवक को समझाईश देकर नीचे उतारने के प्रयास लगातार जारी है. शुक्रवार को भी युवक टॉवर पर चढ़ा लेकिन समझाईश के बाद वह नीचे उतर आया था.

दो पत्नी के साथ नहीं रहने से है नाराज

बताया जा रहा है कि यादराम साहू की दो पत्नी हैं. वह दोनों को एक ही घर में रखना चाहता है, लेकिन यह बात उन्हें नागवार है. इस बात से नाराज युवक शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया है. युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामा का कारण फिलाहाल अज्ञात है. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा है. नीचे उतराने के बाद उसे अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन