13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता से भरे ट्रकों में आग : कवर्धा में बिजली तार बना हादसे की वजह, कांकेर में भी बड़ा नुकसान

Media Yodha Desk Fri, May 22, 2026

कवर्धा/कांकेर: छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में तेंदूपत्ता परिवहन कर रहे ट्रकों में भीषण आग लग गई। कवर्धा और कांकेर जिलों में हुए इन हादसों में लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और दोनों ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दोनों घटनाओं का वीडियो भी सामने आया है।

कवर्धा में तार की चपेट में आकर ट्रक में लगी आग

कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत बोड़ला के दैहान के पास तेंदूपत्ता से भरा एक आईसर ट्रक अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार टकराते ही ट्रक में जोरदार स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई अपनी जान

पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा और उसमें भरा भारी मात्रा में तेंदूपत्ता राख के ढेर में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक भोंदा कला से तेंदूपत्ता लोड करके बोड़ला गोदाम की ओर जा रहा था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

कांकेर में तेंदूपत्ता से भरा ट्रक जलकर खाक

वहीं दूसरी घटना कांकेर जिले से सामने आई है, जहां तेंदूपत्ता से भरे एक अन्य ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में भी लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और ट्रक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।

तेजी से फैली आग, नहीं मिला संभलने का मौका

मिली जानकारी के अनुसार, जलकर खाक हुआ तेंदूपत्ता सोनपुर समिति का था। ट्रक कोयलीबेड़ा के रास्ते होकर नारायणपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन