‘ऑपरेशन बाज’ का असर : फास्टरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को दबोचा, भेजा जेल
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल व थाना फास्टरपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीजाताराई निवासी धनकुमार उर्फ धनराम बर्मन अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके के लिए रवाना होकर ग्राम बीजाताराई पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही धनकुमार को पकड़ा गया, तलाशी के दौरान आरोपी धनकुमार के कब्जे से एक पुरानी सफेद रंग की बोरी के अंदर रखी 33 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 07 पाव मसाला मदिरा कुल 40 पाव शराब (7.2 बल्क लीटर), कीमती लगभग 3340 रुपये व ब्रिकी रकम 700 रूपये को जप्त आरोपी धनकुमार उर्फ धनाराम बर्मन पिता धनीराम उम्र 43 वर्ष निवासी बीजातराई, थाना - फास्टरपुर सेतगंगा, जिला मुंगेली छ.ग. के विरुद्ध थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी,सायबर सेल), उपनिरी.लक्ष्मण खुंटे (प्रभारी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) एवं सायबर सेल, थाना फास्टरपुर - सेतगंगा स्टॉफ की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन