1st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

परदेस की महिमा चौधरी की बेटी निकली हॉलीवुड स्टार की हमशक्ल! शो आते ही इंटरनेट पर छाई अरियाना

प्रवर्तन निदेशालय में निकली 1200 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

ज्यादा देर ऑन रहने पर बढ़ सकता है आग का खतरा

कहीं आप ‘ईटिंग डिसऑर्डर’ का शिकार तो नहीं!

Advertisment

Chhattisgarh : सुशासन तिहार में भाजपा नेता से अभद्रता का मामला, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित; आदेश जारी

Media Yodha Desk Mon, Jun 1, 2026

दुर्ग : सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता के साथ बदसलूकी के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। दुर्ग संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम थनौद में आयोजित शिविर के दौरान उनके व्यवहार से संबंधित वीडियो क्लिप के अवलोकन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

कलेक्टर दुर्ग ने भी 30 मई को भेजे गए पत्र में निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की थी। कारण बताओ नोटिस के जवाब को भी असंतोषजनक माना गया। उनके स्थान पर प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग महेन्द्र कुमार जांगड़े को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दुर्ग संभागायुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ये घटना विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुई थी। उन्होंने भी जनपद सीईओ की शिकायत की थी।

aadesh

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन