10th October 2026

BREAKING NEWS

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisment

रायपुर में नशे का खेल बेनकाब : खिलौने के डिब्बे में छिपाकर हो रही थी सप्लाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Mar 22, 2026

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग दोपहिया वाहन पर सवार होकर नशीले पदार्थ के साथ ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सिद्धू बाघ और रोहित कुमार के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 676 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपाम बरामद हुई। हैरानी की बात यह रही कि ये गोलियां खिलौने के बॉक्स में छिपाकर लाई जा रही थीं, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।इसके अलावा आरोपियों के पास से एक बटनदार चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.17 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नशीली गोलियां उड़ीसा से लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। इस मामले में गुढ़ियारी थाने में नारकोटिक एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन