13th October 2026

BREAKING NEWS

साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

PCS कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में किया गया जागरूक

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार में पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

Advertisment

CG News : BMW का सनरूफ खोलकर हाईवे पर डांस करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

Media Yodha Desk Tue, May 26, 2026

बिलासपुर : एक बार फिर तेज रफ्तार कार में स्टंट और रील बनाने का मामला सामने आया है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किए गए इस स्टंट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और वाहन को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 (BMW) में सवार लोग हाईवे पर चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करते नजर आए। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चालक प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर, निवासी A-21 ओम जोन, शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर ने अपनी महिला मित्र के साथ यह वीडियो बनाया था।

वीडियो सामने आने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन को ट्रेस किया और जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन