20th May 2026

BREAKING NEWS

इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत, जानें बुधवार का भविष्यफल

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का ऐलान : हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति, NHM कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील

Media Yodha Desk Fri, Sep 19, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ में NHM स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, बातचीत में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है. एनएचएम कर्मचारी हमारे राज्य का हिस्सा है. सभी कर्मचारी काम पर लौटें. सारी मांगों को मानने के बाद भी अगर NHM कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो हम नई भर्ती करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 4 मांगों को हमने माना है , 3 मांगों पर कमेटी बनाई है. तीन मांगों को उच्च स्तरीय बातचीत पर छोड़ा गया है. NHM कर्मचारियों से बातचीत में अब हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है. जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है उनकी बहाली पर भी विचार हुआ है. जिन लोगों को एक माह का नोटिस मिला है अगर वे काम पर आते हैं तो उनका नोटिस भी रद्द हो जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, 18 अगस्त से प्रदेशभर के NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं. यह चिंता का विषय है कि हड़ताल से पिछले एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है. NHM कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल, हेल्थ MD सहित तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सकारात्मक चर्चा हुई.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन