14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा : मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

कोरबा : एक महिला अपने परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री पहुंचती है, लेकिन पहले वहां दिन मशीन की चपेट में आकर उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे ने नाबालिग के सिर से मां का साया उठा दिया. मृतिका के परिजनों में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार के दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी. घटना के वक्त फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे.

मृतका भी लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी. चालू हालत में मशीन साफ करने के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई. मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान 26 साल की बिछनी बाई के रूप में हुई है.  मृतका का एक नाबालिग बेटा है.  हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। उन्होंने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की. वहीं घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत आंदोलन पर बैठ गए. लगभग 4 घंटे के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत चली. इसके बाद मुवाअजे देने पर सहमति बनी.

पीड़ित परिवार को मिला मुवाअजा 

पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 75 हजार रुपये दिए गए. वहीं मृतका के पुत्र के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराने, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 1500 रुपये भरण-पोषण राशि देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी.

फैक्ट्री संचालक पर FIR दर्ज 

मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है. वहीं आगे की जांच करवाई की जा रही है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन