11th October 2026

BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

Advertisment

CG Congress Clash : पार्टी दफ्तर में कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर मारपीट, कुर्सियां तोड़कर किया हंगामा

Media Yodha Desk Fri, Apr 3, 2026

CG Congress Clash: महासमुंद विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार महासमुंद में खुलकर दिखी पार्टी की गुटबाजी की वजह से पार्टी की चचर्चा हो रही है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महासमुंद में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी गई थी।

इस दौरान कांग्रेसजनों की उपस्थित काफी कम थी। बस इतनी सी बात पर कांग्रेसियों में आपस में जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पार्षद विजय साव के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कार्यालय के अन्दर कुर्सियों और कांच के बर्तनो को भी तोड़ा-फोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि, महंगाई को लेकर जिला अध्यक्ष की प्रेसवार्ता आयाजित थी। वार्ता खत्म होते ही कांग्रेस पदाधिकारियों में आपस में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई।

मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे जानकारी और नियमानुसार दोषी पक्षों पर कार्यवाही की जायेगी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन