13th October 2026

BREAKING NEWS

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment

CG News : कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

Media Yodha Desk Mon, Jun 1, 2026

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय तथा उनके बेटे राहुल पांडेय पर एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोसायटी की एक बैठक के बाद राजेश पांडेय और उनके बेटे ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उन पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और कंधे में चोट आई।

इस हमले में उनका चश्मा भी टूट गया। इसके अलावा उनके चेहरे, घुटने और पीठ पर भी चोटें आने की बात कही गई है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।इस घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही पूरी घटना की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन