13th October 2026

BREAKING NEWS

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment

CG News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था पर सीएम साय का बयान, बोले- मेरी सहमति के बाद कलेक्टर ने बदला था आयोजन स्थल

Media Yodha Desk Mon, Jun 1, 2026

रायपुर : बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि मौसम में बदलाव की वजह से कलेक्टर ने उनकी सहमति से ही आयोजन स्थल में बदलाव किया था. बहरहाल, मामले की जांच के लिए कमिश्नर को निर्देशित किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल बेमेतरा में सीएम कन्या विवाह का आयोजन था. विशेष बात यह थी कि हमारे विधायक दीपेश साहू की शादी भी वहीं हुई. समाज को एक मैसेज देने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शादियों में बाहर टेंट लगते हैं. वैसा हुआ भी था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से टेंट-पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया.

विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह था, लेकिन सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन बड़ा है. इस पर कलेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या करें, फिर मेरे कहने पर ही विश्राम गृह में आयोजन हुआ. बता दें कि आयोजन में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुस्सा चर्चा में था. वहीं सरगुजा जिले में मैनपाट तहसील में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि तहसीलदारों से चर्चा चल रही है. समाधान हो जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन