2nd July 2026

BREAKING NEWS

FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म...जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

मौसम विभाग की चेतावनी... दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना

कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

Advertisment

Chhattisgarh Assembly Live : सीएम साय पेश करेंगे 2 अहम विधेयक, आज सदन में गरमाएगा माहौल

Media Yodha Desk Fri, Mar 20, 2026

Chhattisgarh Assembly Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है. प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों के जवाब देंगे. इसके अलावा वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे. आज सदन में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे, जिनमें जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा.

वहीं विधायक पुन्नूलाल मोहले प्रतिवेदन की प्रस्तुति करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेंगे. वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक को भी प्रस्तुत करेंगे. विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला सदन में दो अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे. आज की कार्यवाही में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं, जिससे सदन का माहौल गरमाने की संभावना है.

https://www.youtube.com/watch?v=oDxFfIyH6cQ

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन