14th May 2026

BREAKING NEWS

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

शिक्षाकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, समान वेतनमान की मांग खारिज

Advertisment

Raipur IPL Match : RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Media Yodha Desk Thu, May 14, 2026

Raipur IPL Match: छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में दर्शकों ने स्टेडियम के बाहर जमकर हंगामा किया। मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा स्टेडियम के बाहर हुई अव्यवस्था और सुरक्षा चूक की हो रही है। बारिश के बीच हजारों क्रिकेट प्रेमी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन एंट्री गेट पर अचानक बढ़ी भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण हालात बिगड़ गए। देखते ही देखते गेट नंबर-2 के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि उनके पास वैध टिकट होने के बावजूद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज लोगों ने गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब एंट्री नहीं मिली तो भीड़ बेकाबू हो गई। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ लोग दीवार फांदकर स्टेडियम परिसर में घुसने लगे। इसके बाद गेट पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ लोगों ने गेट तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।

हंगामे के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों को दौड़ाकर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि कुछ जगहों पर सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। घटना के दौरान मारपीट और बदसलूकी की खबरें भी सामने आईं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को वीडियो रिकॉर्डिंग करने से रोका गया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर भी घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें भीड़ को गेट के बाहर धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन