11th October 2026

BREAKING NEWS

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisment

CG Road Accident : शादी में जा रहा कैटरिंग वाहन खाई में गिरा, 10 घायल; 4 की हालत नाजुक

Media Yodha Desk Sun, Mar 29, 2026

CG Road Accident : कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को सबसे ज्यादा चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। धानीखुटा घाट का यह क्षेत्र पहाड़ी, संकरा और खतरनाक मोड़ों वाला है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन