2nd October 2026

BREAKING NEWS

अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, PDS में बदला फिंगरप्रिंट सिस्टम; अब चेहरे से होगी पहचान

महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

बिना इंटरनेट फोन पर फ्री में देखें Live TV, जानिए D2M कैसे करेगा काम

Advertisment

BSP में सुरक्षा चूक पर बड़ी कार्रवाई : 6 अधिकारियों पर की गई कार्रवाई, 4 को निलंबित, 2 को दी गई चेतावनी

Media Yodha Desk Sat, Nov 29, 2025

भिलाई : बीएसपी यानी भिलाई स्टील प्लांट के भीतर बढ़ती दुर्घटना और सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के चलते बीएसपी प्रबंधन ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। प्रबंधन ने एसपी 2 और ऊर्जा विभाग के 2 महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया है। जबकि 2 कार्यपालकों को वार्निंग लेटर जारी किया गया है। इतना ही नहीं प्लेट मिल के 2 अन्य जीएम को एडवाइजरी लेटर थमाया गया है।

प्रबंधन की इस औचक कार्रवाई से दूसरे अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच हड़कंप का माहौल है। बता दें कि कार्यस्थल पर हो रही दुर्घटना और सुरक्षा में चूक के लिए इन सभी अधिकारियों को प्रबंधन ने जिम्मेदार माना है। प्रबंधन ने घटनाओं के मूल कारण का विश्लेषण किया है, ताकि प्रत्येक पहलू का तथ्यपरक मूल्यांकन हो सके।

साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएँ पुनः न हों, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक और निवारक उपायों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संयंत्र प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना सभी का उत्तरदायित्व है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन