2nd October 2026

BREAKING NEWS

महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

रायपुर में इस दिन लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

Media Yodha Desk Fri, Oct 2, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर अब करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई।

बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 2 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अच्छा अंतर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे भी छत्तीसगढ़ में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन राज्यों से भी मानसून की विदाई के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है।

अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ गुजरात तथा मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी मानसून की वापसी के संकेत हैं।

इसी क्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन