12th October 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

Advertisment

CG BREAKING : रायपुर में घर से मिली बम बनाने की सामग्री, इलाके में मचा हड़कंप... पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरा

Media Yodha Desk Thu, May 7, 2026

रायपुर : राजधानी के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।

बता दें कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन