12th October 2026

BREAKING NEWS

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

Advertisment

CG News : कहीं आप भी तो नहीं इस्तेमाल कर रहे नकली Everest मसाला? बिलासपुर बना फर्जी प्रोडक्ट का बड़ा गढ़!

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

बिलासपुर : कभी डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, तो कभी नकली रेड लेबल चाय पत्ती, ईनो और कई प्रोडक्ट्स. छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला नकली प्रोडक्ट का हब बनते जा रहा है. छापेमारी में गोडाउन और दुकानों में ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान का जखीरा मिल रहा है. एक बार फिर खाद्य विभाग की रेड में लाखों रुपए के एवरेस्ट ब्रांड के कथित नकली उत्पादों को जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक, एवरेस्ट कंपनी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला जब्त किया गया. गोदाम में रखा गया मसाला नकली होने की आशंका जताई जा रही है.

मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जहां मसालों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है. इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि संबंधित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का कहना है कि मसाला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहां रखवाया गया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन