5th May 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 17 कलेक्टरों को हाईकोर्ट का अंतिम मौका, फायर स्टेशन मामले में जवाब न देने पर सख्ती

कहीं आप भी तो नहीं इस्तेमाल कर रहे नकली Everest मसाला? बिलासपुर बना फर्जी प्रोडक्ट का बड़ा गढ़!

अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत, परिजनों का मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SI-ASI भी शामिल

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

मुंगेली - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे दिये गये निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे दर्ज गुम हुये नाबालिग बालिका संबंधी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही किया गया।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनकी नाबालिग लड़की को दिनांक 01.03.2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गये है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

विवेचना दौरान अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के लगातार पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम पुणे महाराष्ट्र भेजी गई, दिनांक 30.04.2026 को मुंगेली पुलिस द्वारा पुणे महाराष्ट्र मे संदेही आरोपी दुजे राम ध्रुव पिता संतोष उम्र 23 वर्ष निवासी बलौदी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली हाल मुकाम राजणगांव जिला पुणे महाराष्ट्र के कब्जे से पीड़िता को मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष सकुशल बरामद कर कथन लेखबद्ध किया गया, आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर कर नाबालिग जानते हुये नाबालिग बालिका का मांग भरकर लगातार शारीरिक शोषण करना बताये जाने तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण मे धारा 87, 64 (2), (एम) बी.एन.एस., 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध कारित करना पाये जाने से धारा जोड़ी जाकर आरोपी दुजे राम ध्रुव को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं उप निरीक्षक पारख राम साहू राजेश बंजारे नोहर डडसेना, चंद्रसेन साहू की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन