13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

बड़ा हादसा टला : कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे

Media Yodha Desk Sat, May 16, 2026

कोरबा : कोरबा में आज उस वक्त हड़कंम मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई।

यह घटना कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग की है। दरअसल, कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग पर आज एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी कार जलकर खाक हो गई।

वहीं कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर खाक जरूर हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन