13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG News : कबाड़ी गोदाम में भड़की भीषण आग, आसपास के कई शो-रूम खाली कराए गए

Media Yodha Desk Sat, May 23, 2026

रायगढ़ : जिले के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी गोदाम में आग लगी है, उसके ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। आग लगातार फैलती देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई शोरूम और दुकानों को तुरंत खाली कराया। मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावहता के सामने शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NTPC Lara और Jindal Steel & Power से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक है कि पूरे इलाके में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने में जुटा हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और किसी बड़े नुकसान की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन