11th October 2026

BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

Advertisment

SLRM सेंटर में भीषण आग से हड़कंप : देर से पहुंची फायर ब्रिगेड पर उठे गंभीर सवाल

Media Yodha Desk Mon, Mar 30, 2026

कवर्धा : कवर्धा के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित एसएलआरएम (अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोवर तालाब के पास स्थित इस केंद्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सुबह तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की केवल एक ही गाड़ी पहुंची, जबकि विभाग के पास अन्य वाहन भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं।

स्थानीय कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें आग की लपटें लगातार उठती दिखाई दे रही हैं। वार्डवासियों के अनुसार, देर रात अचानक एसएलआरएम केंद्र में आग लगी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

रात में ही सूचना देने के बावजूद राहत कार्य में सुस्ती रही, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन केंद्र में रखा कचरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन