12th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला : कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

Media Yodha Desk Thu, May 14, 2026

बिलासपुर : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोयला से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी।

इसी दौरान एक वैगन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं, जिसके बाद तत्काल ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोका गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगी हो सकती है। हालांकि रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

घटना के चलते कुछ समय तक रेल परिचालन भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन