30th June 2026

BREAKING NEWS

शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

संपत्ति संबंधी अपराध में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन... रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

Advertisment

जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: AK-47 : इंसास रायफल समेत नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Media Yodha Desk Mon, Mar 30, 2026

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिला पुलिस को नक्सल मोर्चे पर कामयाबी हाथ लगी है। जिले के डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों ने बस्तर के शरहदी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में माओवादियों का डंप खोज निकाला है, जहां से एक एके 47 व एक इंसास रायफल समेत वैपन संबंधी अन्य सामान व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह की अगुवाई में जंगल पहुंचकर जवानों ने उक्त डंप बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक जंगल में नक्सल डंप की सूचना उपरांत मोहला-मानपुर जिला पुलिस की डीआरजी और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल आईटीबीपी के जवानों ने आज सुबह बस्तर सीमावर्ती जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

आपरेशन के दौरान बस्तर के कांकेर जिला अंतर्गत ग्राम उयकाटोला व कोवाचीटोला और मानपुर ब्लॉक के ग्राम कलवर के मध्य जंगल में जवानों को गड्ढे में छुपाया गया नक्सल डंप मिला। नक्सलियों ने दो रायफल के साथ कारतूस व वैपन संबंधी समान छुपा रखा था, जिसे बरामद कर सुरक्षा जवानों ने अपने कब्जे में लिया। गौरतलब है कि बस्तर के इसी उयकाटोला गांव से लगे जंगल से निकलकर आरकेबी डिवीजन के पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन