13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG School Fee increased : महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

Media Yodha Desk Wed, May 20, 2026

CG School Fee increased: स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क (लोकल फीस) में वृद्धि करने संबंधी आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद अब विद्यार्थियों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। यह निर्देश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार, हाई स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को अब 410 रुपये की जगह 500 रुपये स्थानीय शुल्क के रूप में जमा करना होगा। यानी छात्रों को 90 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। वहीं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क 445 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया गया है। इस श्रेणी के छात्रों को अब 95 रुपये अधिक देने होंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि विद्यालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं और संचालन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुल्क में संशोधन किया गया है। आदेश के मुताबिक यह नई शुल्क दरें शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रभावी रहेंगी।बता दें कि प्रदेश में 56 हजार स्कूलों में लगभग 56 लाख विद्यार्थी हैं। इसमें से 44 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। ऐसे में निर्धारित शुक्ल के अनुसार अरबों का फंड सरकारी स्कूलों के पास रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन