Chhattisgarh : कांकेर की 35 लड़कियां झारखंड में बनाया बंधक, सूचना मिलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
कांकेर : जिले के दुर्गुकोंदल में रहने वाली 35 युवतियों को नौकरी देने के नाम पर झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिन युवतियों को बंधक बनाया गया हैं, उनमें से एक युवती ने अपने साथ हुए आपबीती को मैसेज के माध्यम से गाँव के युवक को भेजा। जिसके बाद से गाँव में माहौल गरमा गया है। युवतियों को छुड़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा सामने आया है। जहाँ छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बना लिया गयं है। इस बंधक में दुर्गूकोंदल क्षेत्र की भी कई लड़कियां शामिल हैं। गांव के युवक ने बताया कि दुर्गूकोंदल की युवती के गुप्त मैसेज से इस बात का खुलासा हुआ है। युवती ने गांव के युवक को मदद की गुहार लगाते हुए संदेश भेजा है। युवती ने अपने मैसेज में कहा कि नौकरी के बहाने ले जाकर जबरन रोका गया। न तो पैसा दिया जा रहा है और न ही घर जाने की अनुमति मिल रही है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद से गाँव मे हड़कंप मच गया है। युवतियों के परिजन परेशान हो रहे हंै और सभी को लेने झारखंड जाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी की पहल पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। इस मामले को लेकर झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है। गढ़वा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक झारखंड में कई युवतियों से जबरन काम कराया जा रहा था। मामले के सामने आने के बाद कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी। वहीं मानव तस्करी के बढ़ते मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। कहा जाता है कि गाँव के भोले भाले लोगो को ज्यादा पैसे देने के लालच में ले जाकर बंधक बना लिया जाता है। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की कर मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी सभी की जल्द वापसी करने की बात कही है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन