29th September 2026

BREAKING NEWS

बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश

लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

Advertisment

गणेश विसर्जन में हादसा : डीजे पर नाचते-नाचते गिरे 15 साल के बच्चे की मौत, हार्टअटैक की आशंका

Media Yodha Desk Sun, Sep 7, 2025

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दुखद हादसा हो गया. डीजे की धुन पर नाच रहा 15 साल का बच्चा अचानक बेहोश हुआ, उन्हें तुरंत राजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों ने हार्टअटैक आने से बच्चे की मौत की आशंका जताई है. वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों ने अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. पूरा मामला राजपुर का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम प्रवीण गुप्ता है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. वहीं परिजन और स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल राजपुर के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के लगभग 20 मिनट बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे. आक्रोशित स्थानीय लोग सीएचसी राजपुर का घेराव कर डाॅक्टर को हटाने की मांग कर रहे.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन