10th August 2026

BREAKING NEWS

कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Advertisment

ICC Rankings : आईसीसी वनडे रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम गायब, टॉप-100 से भी बाहर

Media Yodha Desk Wed, Aug 20, 2025

ICC ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग का हर सप्ताह क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। लेकिन आईसीसी इसे भी कतई गंभीरता से नहीं लेता, जबकि पूरी दुनिया की नजर इस पर रहती है। बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने रैंकिंग जारी की, लेकिन उस वक्त दुनिया ताज्जुब में पड़ गई, जब पता चला कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गए। बिना कोई ​वजह बताए, आईसीसी ने उनका नाम हटा दिया। जबकि पिछले सप्ताह ये दोनों खिलाड़ी टॉप 5 में बने हुए थे। 

रोहित और कोहली का नाम अचानक हो गया गाय​ब

बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने अपनी अपडेट वनडे रैंकिंग जारी की। इसमें शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम आ गया। जब​कि पिछले सप्ताह यहां रोहित शर्मा का कब्जा था। पिछले सप्ताह की ही बात की जाए तो रोहित शर्मा 756 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर ​थे और कोहली 736 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर थे। लेकिन अब इन दोनों का नाम टॉप 10 से तो छोड़ दीजिए टॉप 100 में भी नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी ने इस पूरे मामले को लेकर कुछ कहा तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये ​तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। जो इससे पहले भी होता रहा है। 

icc odi rankings

कब आईसीसी रैंकिंग से हटता है किसी खिलाड़ी का नाम

ऐसा नहीं है कि आईसीसी अपनी रैंकिंग से किसी ​खिलाड़ी को हटा नहीं सकता, लेकिन ऐसा तभी होता है, जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक किसी फॉर्मेट से बाहर रहता है या​ फिर उससे रिटायरमेंट ले लेता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो गए हैं, इसलिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है, लेकिन रोहित और कोहली अभी वनडे तो खेल रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें यहां से हटाना समझ से परे है। 

ये है आईसीसी का रैंकिंग को लेकर नियम

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था, तब इस आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल था, ये मैच मार्च में खेला गया था। यानी उन्हें आखिरी मैच खेले हुए अभी करीब पांच महीने हुए हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई खिलाड़ी अगर 9 से 12 महीने तक कोई वनडे और टी20 मैच नहीं खेलता है तो उसे बाहर किया जा सकता है, लेकिन अभी रोहित और विराट को इतना वक्त नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही आईसीसी की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि तस्वीर साफ हो सके। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन