25th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

Cricket : विराट कोहली और रोहित शर्मा कर सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, ODI सीरीज हो सकती है उनकी आखिरी

Media Yodha Desk Sun, Aug 10, 2025

When will Rohit Sharma and Virat Kohli retire from Internation cricket: टीम इंडिया के अनुभवी सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली 2025 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लग सकेत हैं. क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उन्हें कथित तौर पवे 2027 विश्व कप की योजना में शामिल नहीं कर रहा है. दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन 2027 विश्व कप की रणनीति में (विराट कोहली और रोहित शर्मा पर विचार नहीं कर रहा है. दोनों को वनडे टीम में बने रहने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है. ऐसे में, इस शर्त के चलते, दोनों ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से पहले यह घोषणा कर सकते हैं कि यह उनकी आखिरी सीरीज़ होगी. (Rohit Sharma and Virat Kohli)

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी वनडे सीरीज में खेलना जारी रखना है तो उन्हें घरेलू सीरीज विजय हजारे ट्रॉफी में अपने राज्य की टीमों की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. उन्हें इस साल रणजी ट्रॉफी के बचे हुए मैच में भी खेलना पड़ सकता है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर फैसला कर दें कि ये उनकी आखिरी सीरीज होगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी कहा गया है कि "दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दिया है लेकिन अब समय आ गया है कि भविष्य की ओर देखा जाए, क्योंकि  इनके पीछे युवा खिलाड़ियों की लंबी लाइन है जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अब टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रणनीति बना रहा है जिसमें कोहली और रोहित रणनीति में फिट नहीं बैठ रहे हैं." (Australia series could mark final ODI appearance for Rohit Sharma and Virat Kohli)

अब ये देखना है कि आगे दोनों अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करते हैं , हाल ही में इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इससे पहले 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली और रोहित ने एक साथ टी-20 इंटरनेशनल  से भी संन्यास ले लिया था. 

भारत-आस्ट्रेलिया का ODI शेड्यूल (India-Australia ODI schedule)

19 अक्टूबर, पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर, दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर, तीसरा वनडे, सिडनी

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन