9th November 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से प्रेम जीवन तक, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

कार से टक्कर के बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नाइजीरियन युवती ने कारोबारी से मांगे 6 लाख रुपये

BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

दीपावली की रात तीन दुकानों में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Advertisment

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : नदी में गिरी कार, माता-पिता समेत दो मासूम बच्चों की मौत

Media Yodha Desk Mon, Nov 9, 2026

रायपुर। दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अभनपुर के टीला एनीकट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती के दो बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद जिले के पसौद गांव जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे उनकी कार अभनपुर स्थित टीला एनीकट के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

नदी से निकाले गए चारों के शव

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी से चारों के शव बाहर निकलवाए। हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण किन परिस्थितियों में बिगड़ा, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन