22nd October 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

‘बॉबी’ ने छात्रा को दी एसिड अटैक और किडनैपिंग की धमकी, केस दर्ज

दशहरा उत्सव में जगह-जगह हादसे, कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट तो कहीं भीड़ में फूटे पटाखे

दशहरा के बाद खूनी विवाद, घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला

टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी साजिश का खुलासा, तीन नहीं 7 लोग थे शामिल

Advertisment

IPL2026 : KKR ने अभिषेक नायर को बनाया नया हेड कोच, MI का रोहित शर्मा वाला क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

Media Yodha Desk Thu, Oct 30, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2026 में खेला जाएगा, जिसको लेकर प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया इस साल के आखिर तक हो सकती है। वहीं अभी से सभी फ्रेंचाइजियों ने इसको लेकर अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नए हेड कोच के तौर पर अभिषेक नायर की नियुक्ति की है, जो इससे पहले उनकी टीम के लिए असिस्टेंट कोच की भूमिका को अदा कर रहे थे। नायर के हेड कोच बनने के बाद जहां एक तरफ उन्हें बधाई मिल रही तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुंबई इंडियंस का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा की फोटो भी पोस्ट की है।

मुंबई के इस पोस्ट के पीछे लग रहे ये कयास

रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है, जिसमें जब टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ऐलान किया गया था तो उसमें नायर को असिस्टेंट कोच की भूमिका दी गई थी। हालांकि उनका ये कार्यकाल काफी छोटा रहा जिसके पीछे टीम इंडिया का लगातार खराब प्रदर्शन बड़ी वजह बना। इसके बाद आईपीएल 2025 सीजन के बीच में अभिषेक नायर फिर से केकेआर के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने थे। रोहित जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे सीरीज के लिए जाने वाले थे तो उससे पहले उन्होंने मुंबई अभिषेक नायर की देखरेख में इस दौरे के लिए बल्लेबाजी अभ्यास किया था। नायर के केकेआर हेड कोच बनने की खबरें काफी पहले से चल रही थी, जिसमें ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि रोहित शर्मा आईपीएल में केकेआर की टीम से खेल सकते हैं, जिसको लेकर अब मुंबई इंडियंस का अभिषेक नायर के केकेआर टीम के हेड कोच बनने के बाद क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है।

मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अभिषेक नायर का केकेआर टीम के हेड कोच बनने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित शर्मा की फोटो के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि सूरज अगले दिन दुबारा उगेगा ये बात तय है, लेकिन नाइट में ये मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट से साफतौर पर समझा जा सकता है कि उन्होंने रोहित शर्मा के किसी और फ्रेंचाइजी में खेलने की अटकलों को पूरी तरह से खत्म करना चाहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन