26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Ind vs Aus : गिल की कप्तानी में भारत ने खोया पहला वनडे, विरोधी टीम ने दर्ज की बड़ी जीत

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 131 रन का टारगेट रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टारगेट को 21.1 ओवर में हासिल कर लिया। बारिश की वजह से ये मैच 26-26 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। लेकिन DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य रखा। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त 1-0 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत के बल्लेबाज इस मैच में नहीं कर पाए अच्छा प्रदर्शन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा, जान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद विराट कोहली ने अपना विकेट गंवाया, वह इस मैच में 8 गेंद खेलने के बाद अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल 18 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 25 के स्कोर भारत के टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और कई बार खेल को रोकना पड़ा। अंत में मुकाबला 26 ओवर का हुआ। भारत की तरफ से इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 38 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनुमैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने बनाए सबसे ज्यादा रन

131 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट हुए। वह सिर्फ 8 रन बना पाए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट के बीच 34 रन की पार्टनरशिप हुई। शॉर्ट ने 17 गेंदों में 8 रन बनाए। शार्ट के आउट होने के बाद जोश फिलिप और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। फिलिप ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं मैट रेनशॉ 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन