21st May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

सरगुजा : मैनपाट में भाजपा सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, नड्डा ने दी जमीनी जुड़ाव की सीख, शिवराज आज होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट के कमलेश्वरपुर गांव में भाजपा के सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र चल रहा है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका उद्घाटन किया। वहीं, आज दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। नड्डा ने दी संगठन से समन्वय की सीख

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का समर्पित आंदोलन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रशिक्षण सत्र सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण, संगठन मजबूती और कार्यकर्ता प्रेरणा का केंद्र है।

प्रशिक्षण से विचारधारा मजबूत होती है और कार्यकर्ताओं में सेवा भावना विकसित होती है।” – जेपी नड्डाजनसेवा, योजना और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ पर जोर

प्रशिक्षण में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बूथ स्तर पर भाजपा की सक्रिय उपस्थिति और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने पर भी चर्चा की गई। नड्डा ने सांसदों और विधायकों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाएं हर गांव और हर घर तक पहुंचनी चाहिए।आज शिवराज सिंह चौहान का संबोधन

आज दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को नीति, संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारी को लेकर मार्गदर्शन देंगे। प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस प्रशिक्षण वर्ग में कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे:

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह

  • राष्ट्रीय सह संगठन महासचिव शिव प्रकाश

  • प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव

  • विजय शर्मा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन