22nd May 2026

BREAKING NEWS

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ में थाई मांगुर और बिग हेड मछली पर बड़ा एक्शन, कैंसर के खतरे के चलते पालन-बिक्री पर रोक

Advertisment

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकमा कांग्रेस भवन और कवासी लखमा की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच कर लिया है। इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति भी अटैच कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस भवन अटैच किए जाने पर बवाल

सुकमा जिले में कांग्रेस का जो भवन अटैच किया गया है, उसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक करार देते हुए कहा, "यह बेहद आपत्तिजनक है। हमें ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई कि सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय को अटैच किया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा की निजी संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।"

दीपक बैज ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने ईडी द्वारा मांगी गई सभी जानकारी समय रहते उपलब्ध करा दी थी। उन्होंने कहा, "सुकमा का कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के योगदान से बना है। इस तरह की कार्रवाई हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला है।"

ED की कार्रवाई का दायरा बढ़ा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी लगातार जांच कर रही है। अब इस घोटाले से जुड़े कई अहम नामों और संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कवासी लखमा, जो राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं, इस मामले में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति भी अटैच की गई है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। जांच में सामने आया है कि इस घोटाले से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को विभिन्न माध्यमों से निवेश किया गया था, जिसमें कांग्रेस भवन भी शामिल है।

भाजपा का जवाब

इस कार्रवाई के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि ईडी ने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है। यदि कांग्रेस को आपत्ति है तो उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि घोटाले से अर्जित अवैध धन का इस्तेमाल पार्टी कार्यालयों के निर्माण में नहीं होना चाहिए।

राजनीति गरमाई

ED की इस ताजा कार्रवाई ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में गर्मी ला दी है। कांग्रेस जहां इसे सत्ता पक्ष के दबाव का नतीजा बता रही है, वहीं भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सही कदम बता रही है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन