25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

बस्तर में विकास का नया दौर : मोर द्वार साय सरकार' के तहत हितग्राहियों को मिला आवास योजना का लाभ

बस्तर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर 'मोर द्वार साय सरकार' योजना के तहत हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ देते नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बस्तर के विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लगभग पांच घंटे की मैराथन बैठक में विकास की रणनीति तैयार की और अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की।


बस्तर विकास की दिशा में ठोस कदम

सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों के अधिकारी और क्षेत्रीय एक्सपर्ट्स मौजूद रहे। बैठक में पशुपालन, मछली पालन, लघु उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास और मिलेट्स की खेती जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं और इन्हें सशक्त बनाकर बस्तर को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।


बस्तर में नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू

मुख्यमंत्री साय ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 222 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जो इस दिशा में बड़ी सफलता है। सीएम ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।


बस्तर बनेगा नया पर्यटन हब

मुख्यमंत्री ने बस्तर में पर्यटन की असीम संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी बस्तर को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए सहयोग कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि आने वाले समय में बस्तर, कश्मीर से भी अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन