8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

13वीं मंजिल पर दिल दहला देने वाली वारदात : महिला के हाथ-पैर बांधकर प्रेशर कुकर और चाकू से हत्या

Media Yodha Desk Thu, Sep 11, 2025

तेलंगाना के कुकटपल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। कुकटपल्ली के स्वान लेक अपार्टमेंट में रेणु अग्रवाल (50) नामक महिला की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। 13वीं मंजिल पर रहने वाली पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर हत्या की घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सुराग टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। उन्हें एक हफ्ते पहले झारखंड से आए एक व्यक्ति पर शक है। साथ ही, लिफ्ट में दो लोगों के संदिग्ध रूप से यात्रा करने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं।

कैसे की गई हत्या?

स्थानीय लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि आमतौर पर शांत रहने वाले इस रिहायशी इलाके में ऐसी दरिंदगी हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, रेणु अग्रवाल के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनकी लाश मिली। सबूतों से पता चलता है कि उनके सिर पर प्रेशर कुकर का ढक्कन मारकर और धारदार चाकू से वार करके उनकी हत्या की गई। हालाँकि हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे लूटपाट के पहलू से भी जांच कर रहे हैं।

अब तक क्या पता लगा?

शुरुआती जांच में घर में काम करने वाले दो युवकों पर शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गहने और नकदी चुराई और बाइक पर सवार होकर भाग गए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में लिफ्ट में सवार दो लोगों के संदिग्ध रूप से मिलने से जांच और पुख्ता हुई है।

पुलिस ने तेज की जांच

स्थानीय लोग जहां दहशत में हैं, वहीं पुलिस अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। इस घटना ने गेटेड कम्युनिटी में भी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। बालानगर के डीसीपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। टीम भी काम पर लग गई है । पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना से रेणु अग्रवाल के परिवार वालों में गहरा शोक है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन