8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम : भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Media Yodha Desk Sat, Nov 7, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। समारोह के दौरान पारंपरिक रूप से दीये जलाए गए और ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की गई। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए अपने अनुभव बताए। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की। गोंडल ने बताया कि करोड़ों लोग हनुमान चालीसा का पाठ साहस, भक्ति और शक्ति प्राप्त करने के लिए करते हैं।

भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए की प्रार्थना

विशाल गोंडल ने बताया कि ओवल ऑफिस में दीये जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व पूरी दुनिया में शांति, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने भारतीय परंपरा के आशीर्वाद 'जुग जुग जियो' का भी जिक्र किया। गोंडल के अनुसार, इसका अर्थ लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करना है। उन्होंने दिवाली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों के लिए इसी तरह की मंगलकामना की।

विकास खन्ना समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल

व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला सहित भारतीय मूल की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में दीये जलाने और पारंपरिक शुभकामनाओं के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस में दिवाली का यह आयोजन ऐसे समय हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने का ऐलान किया है। मिलर सोमवार से सूजी वाइल्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन