24th September 2026

BREAKING NEWS

24 सितंबर को इन 6 राशियों की बदल सकती है स्थिति, प्रेम-करियर से लेकर धन और सेहत तक जानें भविष्यफल

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

Advertisment

Entertainment : Gir National Park के बैन जोन में Rakul Preet Singh की सैर का वीडियो वायरल, उठे सवाल; अब अधिकारियों ने दिया जवाब

Media Yodha Desk Tue, May 12, 2026

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी नजर आएंगे। इस बीच रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो गुजरात के गिर नेशनल पार्क का है, जिसमें रकुल बैन जोन में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सेलेब्स के बैन जोन में जाने पर बहस छिड़ गई है। जिस पर अब गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने भी बयान जारी किया है।

अधिकारियों ने जारी किया बयान

दरअसल, रकुल अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन के चलते गिर नेशनल पार्क पहुंची थीं। उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी गिर नेशनल पार्क पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल मच गया। अब अधिकारियों की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि रकुल प्रीत सिंह का जो वीडियो है, वो रिस्ट्रेक्टेड एरिया के बाहरी एंट्री गेट का है और बैन जोन में किसी को भी अपनी गाड़ी से उतरने की इजाजत नहीं है।

https://twitter.com/i/status/2053386766602936462

रिस्ट्रेक्टेड एरिया में रकुल प्रीत को मिली एंट्री?

अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया- 'हमारी ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। रकुल प्रीत सिंह का वीडियो नेशनल पार्क के एंट्री गेट के बाहर का है। हर जगह वहां के संरक्षित क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए एक एंट्री गेट होता है और ये वीडियो उसी एंट्री गेट के बाहर शूट किया गया था। इसलिए, हम स्पष्ट करते हैं कि ये वीडियो रिस्ट्रेक्टेड एरिया के अंदर नहीं, बाहर का है। अभ्यारण के अंदर आने के बाद किसी को भी अपनी सफारी गाड़ी से बाहर निकलने की परमिशन नहीं है।'

'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट

'पति पत्नी और वो दो' की बात करें तो ये एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। मेकर्स ने पिछले साल फिल्म का ऐलान किया था, जिसके अनुसार फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म पोस्टपोन कर दी गई। अब ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन