8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात : तीन दोस्तों ने ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर की युवक की हत्या, तीन साल पहले का लिया बदला

Media Yodha Desk Thu, Aug 7, 2025

कर्नाटक के मंड्या जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तीन दोस्तों ने मिलकर योगेश नाम के एक युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को ये घटना जिले मलवल्ली में हुई, जहां नशे में धुत तीन लोगों ने योगेश को चाकू मार दिया।

एक से योगेश का हुआ था झगड़ा

यह घटना मगनूर गेट के पास हुई। मगनूर गेट के पास योगेश बार में शराब पीने आया था। इसी दौरान तीन लोग वहां आए, जो योगेश को जानते थे। पिछले साल इनमें से एक का योगेश के साथ झगड़ा हुआ था। उसी बात को लेकर इन चारों में बहस हुई और फिर तीन लोगों ने मिलकर योगेश की बर्बर हत्या कर दी। मलवल्ली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है।

जादू-टोना के आरोप में शख्स की हत्या

एक अन्य खबर में, ओडिशा के गजपति जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की ग्रामीणों के एक समूह ने हत्या कर दी और शव जंगल में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 जुलाई की रात को जिले के मोहना पुलिस थाना क्षेत्र के कुसुमपुर गांव में घटी। मृतक करुणाकर दलाई झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता था। यह मामला तब सामने आया जब करुणाकर की रिश्तेदार सबिता ने मोहना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

सबिता ने बताया, "28 जुलाई की शाम लगभग 6:00 बजे कुछ लोग उन्हें (करुणाकर) बुलाकर अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र में उनके साथ बैठक की, जिसके बाद वह लापता हो गए। जब मैंने पूछताछ की, तो मुझे बताया गया कि ग्रामीणों ने उन्हें पीटा था।"

दवाई देने के बाद लड़के की हुई मौत

गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करुणाकर ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जैसी दवाइयां देता था। पांडा ने बताया, "लगभग 15-20 दिन पहले, करुणाकर ने एक 12 साल के लड़के को कुछ दवाइयां दी थीं, जिसे कुत्ते ने काट लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद लड़के की मौत हो गई।" उन्होंने बताया, "लड़के की मौत और हाल ही में हुई कुछ ऐसी ही घटनाओं से नाराज 10-12 लोगों के एक समूह ने करुणाकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को पास के जंगल में दफना दिया।" उन्होंने कहा, "करुणाकर का शव एक जंगल से बरामद किया गया। हमने आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन