12th July 2026

BREAKING NEWS

'बुलाती है... मगर जाने का नहीं!' शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाकर रची मौत की साजिश

यात्री बस की भीषण टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

 चचेभाई से अवैध संबंध, गहने बेचकर दी सुपारी; आयुषी के मामा ने खोले दोहरे हत्याकांड के चौंकाने वाले राज

4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें

Advertisment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को बड़ा झटका : 4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

Media Yodha Desk Sun, Jul 12, 2026

श्रेयस अय्यर को जब भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया अपने दबदबे को इस फॉर्मेट में बरकरार रखने में कामयाब रहेगी। इसके पूरी तरह से उलट ही मैदान पर देखने को मिला जिसमें टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ जहां 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की इस दुर्दशा की उम्मीद फैंस ने नहीं की थी। टीम इंडिया को इस हार के चलते एक बड़ा झटका आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी लगा है जहां चार साल के बाद उन्हें अपनी बादशाहत को गंवाना पड़ा जिसमें अब इंग्लैंड ने रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।

इंग्लैंड बनी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जब आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी तो उस समय उनके आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में कुल 275 रेटिंग प्वाइंट्स थे। इसके बाद 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया नंबर-1 की पोजीशन पर खुद को बरकरार तो रख सकी लेकिन उनके रेटिंग प्वाइंट्स कम होकर 272 हो गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तो बारिश के चलते धुल गया लेकिन इसके बाद उन्हें अगले चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते रेटिंग प्वाइंट्स में भी काफी तेजी से गिरावट देखने को मिली। टीम इंडिया अब आईसीसी की तरफ से जारी ताजा अपडेट में नंबर-2 की पोजीशन पर आ गई है जिसमें उनके रेटिंग प्वाइंट्स 268 हैं। वहीं नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने वाली इंग्लैंड की टीम के भी रेटिंग प्वाइंट्स 268 हैं लेकिन दशमलव की गणना में वह थोड़ा आगे है।

ICC T20I Team Rankings

टीम इंडिया ने साल 2022 में किया था नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भारतीय टीम ने साल 2022 फरवरी महीने में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा किया था, जिसके बाद से उनको कोई भी दूसरी टीम नीचे नहीं ला पाई थी। टीम इंडिया ने इस दौरान साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जबकि साल 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम भी किया। लेकिन अब चार साल बाद उन्हें नंबर-1 की पोजीशन को गंवाना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है, जिसमें उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक रद्द रहा है जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन