12th July 2026

BREAKING NEWS

'बुलाती है... मगर जाने का नहीं!' शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाकर रची मौत की साजिश

यात्री बस की भीषण टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

 चचेभाई से अवैध संबंध, गहने बेचकर दी सुपारी; आयुषी के मामा ने खोले दोहरे हत्याकांड के चौंकाने वाले राज

4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें

Advertisment

Iran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार - UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन

Media Yodha Desk Sun, Jul 12, 2026

Iran Attack On US : ईरान ने कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हमले किए हैं. ये हमले अमेरिका हमले के जवाब में किए गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार में हमले किए थे. अमेरिका और ईरान के हमलों के ताजा दौर होर्मुज में हमले को लेकर है. ईरान की आईआरजीसी ने होर्मुज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. खाड़ी देशों पर ताजा हमले को लेकर ईरान ने बयान जारी किया है. ईरान ने कहा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं. IRGC ने एक नया बयान जारी कर कहा है कि उसने कतर के अल उदीद स्थित एयरबेस को भी बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है. ईरान का ये हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के बाद की जा रही है. बीते दिन ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वह अमेरिका से खून का बदला लेंगे. 

लोगों से की जा रही अपील

संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि उसके एयर डिफेंस ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों से पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश भर में सुनाई देने वाले धमाके उसके डिफेंस सिस्टम की तरह से मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की आवाज है. वहीं कतर के गृह मंत्रालय का कहना है कि देश में सुरक्षा को खतरा बहुत ज्यादा है और सभी से अपने घरों के अंदर या सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील है. मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी आने-जाने से बचने को कहा है. बहरीन के गृह मंत्रालय ने एयर रेड सायरन चालू कर दिए हैं. लोगों से कहा गया, "नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और सबसे पास की सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की जाती है."   

IRGC ने क्या कहा?

IRGC ने पड़ोसी देशों पर हमले से पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका के हमलों का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा. होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद  IRGC की नेवी ने एक बयान में कहा, "एक जहाज जिसने अपने सिस्टम बंद करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला था, उस पर हमला हुआ और उसे रोक दिया गया. इस घटना पर किसी भी बदले की कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा."

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन