29th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

Symptoms Of Measles : अमेरिका में फैल रहा खतरनाक वायरस, इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

Symptoms Of Measles: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में अचानक एक खतरनाक वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अमेरिका के 20 राज्यों में मीजल्स यानी खसरा के 733 मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में एरिजोना, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा का नाम भी शामिल है। अमेरिका के नागरिकों को खसरा का टीकाकरण कराने की सलाह दी जा रही है। आइए खसरा यानी मीजल्स की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

खसरा के मुख्य लक्षण- खसरा के लक्षणों की बात की जाए, तो तेज बुखार मीजल्स के मुख्य लक्षणों में से एक हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको श्वसन संबंधी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। लगातार सूखी खांसी होने पर और नाक बहने पर आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए और अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

न करें नजरअंदाज- आंखों का लाल होना और आंखों से पानी आना यानी कंजंक्टिवाइटिस की समस्या भी खसरा की तरफ इशारा कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खसरा से जूझ रहे मरीजों के मुंह के अंदर दाने निकल सकते हैं या फिर गालों के अंदर की तरफ छोटे-छोटे सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रहे कि बुखार के लगभग 3-5 दिन बाद, लाल चकत्ते चेहरे और गर्दन से शुरू होकर नीचे की तरफ भी फैल सकते हैं।

गौर करने वाली बात- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खसरे के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 7 से 14 दिनों के बाद शरीर में डेवलप होते हैं। थकान बने रहना, गले में खराश होना और भूख कम लगना, इस तरह के लक्षण भी खसरा यानी मीजल्स का संकेत साबित हो सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अगर आपको ये सारे लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन