29th June 2026

BREAKING NEWS

अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, बरतें सावधानी; जानें 29 जून का राशिफल

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

Advertisment

Stress Alert : लगातार तनाव बन सकता है बीमारी की वजह, जानें कैसे रखें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दुरुस्त

Media Yodha Desk Fri, Feb 27, 2026

Stress Alert: लगातार भागती-दौड़ती ज़िंदगी, के बीच टेंशन और स्ट्रेस अब आम बात लगने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही लगातार बना रहने वाला मानसिक दबाव धीरे-धीरे शरीर पर गहरा असर डाल सकता है? मानसिक स्वास्थ्य सिर्फ मन की शांति का विषय नहीं, बल्कि पूरे शरीर के संतुलन से जुड़ा है। जब दिमाग लगातार तनाव में रहता है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जो लंबे समय में कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में चलिए जानें, कैसे हम तनाव को कंट्रोल कर अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

स्ट्रेस बनता है इन परेशानियों की वजह

  • हार्मोनल असंतुलन: अधिक तनाव लेने से हार्मोनल असंतुलन बढ़ जाता है। दरअसल, स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जो शरीर के अन्य हार्मोनों, जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, टेस्टोस्टेरोन और थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन को बाधित करता है। इस वजह से शरीर में कई गंभीर बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

  • हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग: लगातार तनाव और स्ट्रेस शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन बढ़ाते हैं, जिससे हृदय गति तेज होती है और धमनियां सिकुड़ती हैं। यहहाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हृदय रोग का गंभीर खतरा बढ़ाता है।

  • तेजी से बढ़ता है वजन: ज़्यादा तनाव लेने से हॉर्मोन में गड़बड़ी आ जाती है जिस कारण वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। खासकर, पेट के आस-पास की चर्बी  बढ़ने लगती है। इसे जल्दी कम कर पाना बहुत मुश्किल होता।

  • नींद नहीं आना: ज़्यादा स्ट्रेस लेने से कोर्टिसोल का स्तर हाई हो जाता है, जो नींद न आने या नींद टूटने का कारण बनता है। जब शरीर में कोर्टिसोल अधिक मात्रा में बनता है, तो यह आपको रात में जागता रख सकता है और नींद में खलल डाल सकता है।

  • थकान महसूस होना: हर छोट बड़ी बात पर तनाव लेना सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ाती बल्कि हर समय थका हुआ महसूस कराती है। बढ़ा हुआ कोर्टिसोल पूरे दिन लगातार थकान और कम ऊर्जा के स्तर का कारण बन सकता है।

  • दिमाग होता है कमजोर: कोर्टिसोल मस्तिष्क के कार्य को प्रभावित करता है, जिससे ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, याददाश्त की समस्याएं और दिमाग में कोहरापन हो सकता है।

ऐसे करें अपना बचाव:

सबसे पहले तो आप हर छोटी बड़ी चीज़ के बारे में सोचन कम करें। खासकर, अपने दिमाग में कोई नेगेटिविटी न लाएं। अपने आप को एंगेज रखने के लिए अपना मन पसंद का कोई भी काम करें। इससे आपका ध्यान बटा रहेगा। अपनी लाइफ स्टाइल में हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज़, योग और मेडिटेशन को शामिल करें करें। ये कुछ चीज़ें आपको तनाव से बचा सक

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन